Saturday, April 19, 2025
Homeपंजाबभाजपा नेता मनोरंजन कालिया के घर पर हुए हमले की सरकार करवाएगी...

भाजपा नेता मनोरंजन कालिया के घर पर हुए हमले की सरकार करवाएगी गहन जांच – दोषियों को जल्द दबोचा जाएगा

भाजपा नेता मनोरंजन कालिया के घर पर हुए हमले की सरकार करवाएगी गहन जांच – दोषियों को जल्द दबोचा जाएगा

अमन अरोड़ा का भरोसा – पंजाब का हर एक नागरिक रहेगा पूरी तरह सुरक्षित, कानून व्यवस्था है सरकार की प्राथमिकता

चंडीगढ़, 8 अप्रैल

भाजपा नेता मनोरंजन कालिया के घर पर देर रात हुए हमले की आम आदमी पार्टी पंजाब के प्रधान अमन अरोड़ा ने कड़ी निंदा की और  घटना पर चिंता व्यक्त की।

घटना के बाद अमन अरोड़ा ने मनोरंजन कालिया से फोन पर भी बात की। उनका हाल जाना और घटना की विस्तृत जानकारी ली।

अपने एक बयान में अरोड़ा ने कहा कि मनोरंजन कालिया और पूरा परिवार पूरी तरह सुरक्षित है। उन्होंने कहा कि दरअसल यह ड्रग माफिया और गैंगस्टरों के खिलाफ पंजाब सरकार द्वारा लगातार हो रही कार्रवाई के कारण पैदा हुई कुछ असमाजिक तत्वों के भीतर पैदा हुई बौखलाहट का नतीजा है।

उन्होंने कहा कि इन लोगों ने घबराहट में एसा कायराना काम किया है, लेकिन वे बख्शे नहीं जाएंगे। सभी को पकड़कर सख्त से सख्त सजा दी जाएगी। दोषियों को जल्द काबू करने के लिए पंजाब पुलिस की टीम जांच पड़ताल कर रही है। जल्द ही सभी को गिरफ्तार किया जाएगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments