Wednesday, March 12, 2025
Homeपंजाबडीजीपी गौरव यादव ने एएसआई अशोक कुमार को विलक्षण कला के लिए...

डीजीपी गौरव यादव ने एएसआई अशोक कुमार को विलक्षण कला के लिए प्रशंसा डिस्क से सम्मानित किया:24ghantenews

डीजीपी गौरव यादव ने एएसआई अशोक कुमार को विलक्षण कला के लिए प्रशंसा डिस्क से सम्मानित किया

एएसआई अशोक कुमार की अद्वितीय कला के चलते उन्हें वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में मिली जगह

डीजीपी गौरव यादव ने एएसआई अशोक कुमार को दी बधाई, कहा— उनका बेमिसाल हुनर पंजाब पुलिस का सिर ऊंचा करता रहेगा

चंडीगढ़, 10 मार्च:

प्रतिभा और समर्पण को सम्मानित करते हुए, पंजाब के डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (डीजीपी) गौरव यादव ने आज सहायक सब-इंस्पेक्टर अशोक कुमार को अमेरिकी हीरों, जिन्हें जर्कन पत्थर भी कहा जाता है, का उपयोग कर शानदार चित्र बनाने में उनकी बेमिसाल कारीगरी के लिए विशिष्ट डायरेक्टर जनरल प्रशंसा डिस्क से सम्मानित किया।

यह मान्यता एएसआई अशोक कुमार की हालिया उपलब्धि के उपरांत दी गई, जिसमें उनकी असाधारण कलात्मक प्रतिभा के चलते उन्हें वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में स्थान मिला। उनके अद्वितीय कार्य, जिनमें वैश्विक स्तर के प्रतिष्ठित व्यक्तित्वों के चित्रण शामिल हैं, ने न केवल उनकी बेहतरीन कला का प्रदर्शन किया, बल्कि पंजाब पुलिस फोर्स का नाम भी रोशन किया।

डीजीपी ने एएसआई अशोक कुमार को इस उपलब्धि के लिए बधाई देते हुए कहा कि उनका बेमिसाल हुनर पंजाब पुलिस का सिर ऊंचा करता रहेगा।

इससे पहले, डीजीपी गौरव यादव ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) हैंडल पर एएसआई अशोक कुमार की उपलब्धियों की सराहना करते हुए कहा,
“एएसआई अशोक कुमार ने अमेरिकी हीरों (जर्कन पत्थर) का उपयोग कर अपनी शानदार रचनाओं से पोर्ट्रेट कला को नई परिभाषा दी है। विनम्र शुरुआत से लेकर अंतरराष्ट्रीय पहचान तक उनकी यात्रा जुनून, समर्पण और प्रतिभा का प्रमाण है।”

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments