चंडीगढ़, 17 दिसंबर :
हरियाणा में आगामी 25 दिसंबर को सुशासन दिवस के अवसर पर राज्य स्तरीय समारोह गुरुग्राम में आयोजित किया जाएगा, जिसमें मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे।
मुख्य सचिव कार्यालय द्वारा जारी एक पत्र के अनुसार, केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर फरीदाबाद में, जबकि हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण कैथल में जिला स्तरीय समारोह में मुख्य अतिथि होंगे।
ऊर्जा मंत्री अनिल विज सिरसा, विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार हिसार, उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह नूंह, और स्कूल शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा भिवानी में आयोजित समारोहों में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
राजस्व एवं प्राकृति आपदा प्रबंधन मंत्री विपुल गोयल रेवाड़ी, सहकारिता मंत्री अरविंद कुमार शर्मा महेन्द्रगढ़, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा झज्जर, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री रणबीर गंगवा करनाल, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री श्री कृष्ण कुमार यमुनानगर, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रुति चौधरी फतेहाबाद, और स्वास्थ्य मंत्री कुमारी आरती सिंह राव पलवल में आयोजित समारोहों में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगी।
हरियाणा विधानसभा उपाध्यक्ष डॉ. कृष्ण लाल मिड्ढा रोहतक, खाद्य एवं आपूर्ति राज्य मंत्री राजेश नागर कुरुक्षेत्र, और युवा अधिकारिता तथा उद्यमिता मंत्री गौरव गौतम सोनीपत में आयोजित समारोहों में मुख्य अतिथि होंगे।
राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा पानीपत, सुभाष बराला जींद, और कार्तिकेय शर्मा अंबाला में, जबकि कुरुक्षेत्र से सांसद नवीन जिंदल पंचकूला और भिवानी-महेन्द्रगढ़ से सांसद धर्मबीर सिंह चरखी दादरी में आयोजित जिला स्तरीय सुशासन दिवस समारोह में मुख्य अतिथि होंगे।