सार
Ayodhya Crime News: अयोध्या में सुहागरात में दुल्हन की हत्या के बाद दूल्हे ने खुदकुशी कर ली। मामले में पोस्टमार्टम से बड़ा खुलासा हुआ है। सामने आया है कि दुल्हन को मारकर दूल्हा आधे घंटे तक बैठा रहा। फिर फंदे से लटककर जान दे दी।
Ayodhya Couple Case: सुहागरात के दिन दूल्हे ने रात करीब 12 बजे पहले दुल्हन को मौत के घाट उतारा। इसके बाद लगभग आधे घंटे तक वह कमरे में ही बैठा रहा। कुछ देर बाद ही खुद भी फंदे से लटककर दी जान। यह खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हुआ है। हालांकि घटना की वजह अब भी रहस्यमयी बनी हुई है।
कैंट थाना क्षेत्र के सहादतगंज मुरावन टोला निवासी प्रदीप कुमार और खंडासा थाना क्षेत्र के डीलीसरैया निवासी मंतूराम की पुत्री शिवानी की शादी 7 मार्च को हुई थी। शनिवार को विदा होकर दुल्हन ससुराल पहुंची।