Saturday, July 27, 2024
Homeअंतरराष्ट्रीयइकोसिख ने अपने पर्यावरण संरक्षण और प्रभावशाली पहल के 15 साल का...

इकोसिख ने अपने पर्यावरण संरक्षण और प्रभावशाली पहल के 15 साल का जश्न मनाया

चंडीगढ़ प्रेस क्लब में अपनी 15वीं वर्षगांठ के जश्न के अवसर पर इकोसिख ने उद्योग के साथ अपनी साझेदारी की फिर से पुष्टि की है इकोसिख ने 10 लाख पेड़ लगाने के लिए उद्योग के सहयोग से लंग्स ऑफ लुधियाना नामक एक पहल शुरू की थी। जिसके तहत लुधियाना शहर में 167 पवित्र जंगल पहले से ही लगाए जा चुके हैं। जिनमें 91000 पेड़ लगाए गए हैं।

इकोसिख, एक वैश्विक पर्यावरण संगठन ने अपनी स्थापना और अपने पर्यावरण संरक्षण कार्य के 15 वर्ष पूरे होने का जश्न मनाया। इकोसिख के ग्लोबल प्रेसिडेंट डॉ. राजवंत सिंह ने अपने बोर्ड सदस्यों के साथ वीरवार को यहां चंडीगढ़ प्रेस क्लब में संगठन की कुछ उपलब्धियों और विवरण पर प्रकाश डाला।

इकोसिख के ग्लोबल प्रेसिडेंट डॉ राजवंत सिंह ने कहा जैसा कि इकोसिख अपनी 15वीं वर्षगांठ मना रहा है हम प्रकृति संरक्षण की इस अद्भुत यात्रा के लिए अपने सभी समर्थकों और भागीदारों के आभारी हैं। हमें इस बात पर भी गर्व है कि जमीनी स्तर पर इतने सारे युवा और व्यक्ति हमारे इस कार्य में शामिल हुए हैं और उन्होंने हमें अपने सकारात्मक पदचिह्न का विस्तार करने में सहायता की है।

एफ़ोरेस्ट के फाउंडर और इकोसिख के एडवाजर शुभेंदु शर्मा ने कहा इकोसिख बेहतरी के लिए सार्थक कार्यों के माध्यम से भारत और वैश्विक प्रवासी में सिख और पंजाबी समुदाय को प्रेरित करने में सबसे आगे रहा है। पिछले डेढ़ दशक में संगठन ने कई पहल की हैं जिन्होंने घटते प्राकृतिक संसाधनों के प्रति हमारे व्यवहार को आकार देने में दुनिया भर के समुदायों पर गहरा प्रभाव डाला है।

इकोसिख इंडिया की प्रेसिडेंट सुप्रीत कौर ने कहा संगठन के साथ मेरी आठ साल की उल्लेखनीय यात्रा रही है मैं प्रशंसा करती हूं कि कैसे हमारी टीम हर परिस्थिति में धरती मां की सेवा के लिए एक अटल समर्पण के साथ विकसित हुई है। मुझे अपने बोर्ड और उनके निरंतर समर्थन पर गर्व है।

उन्होंने कहा वर्षों से इकोसिख ने पर्यावरण पर काम करने के लिए दुनिया भर के सिख समुदाय को शामिल करने के लिए विभिन्न पहल शुरू की हैं। 2010 में, इसने सिख पर्यावरण दिवस का वार्षिक उत्सव शुरू किया जिसने कई संस्थानों स्कूलों और कॉलेजों को पर्यावरण-अनुकूल बनने के लिए बड़े कदम उठाने के लिए प्रेरित किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments